उत्तराखंड: देहरादून में सेवा संकल्प अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सेवा संकल्प अभियान में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे प्रदेश में इस तरह के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करना है। इसके तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, प्रमाण पत्र बनाने, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने और कृषि से जुड़े मामलों सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और लोगों में इसे लेकर उत्साह भी देखने को मिल रहा है।
बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री