उत्तराखंड: देहरादून में ‘श्रद्धा सम्मान लोकपितृ स्मरण समारोह-2026’ का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक कला को समर्पित श्रद्धा सम्मान लोकपितृ स्मरण समारोह-2026 का शुभारंभ दिवंगत लोक कलाकारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ हुआ। देहरादून में संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में शारदा स्वर संगम और ‘आवाज सुनो पहाड़ों की’ मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह समारोह चार अक्टूबर तक चलेगा।
समारोह के पहले दिन उत्तराखंड की लोक संस्कृति और कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दिवंगत लोक कलाकारों को याद किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शिरकत की। पर्यटन, धर्मस्व व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की लोक परंपराएं प्रदेश की पहचान और सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इनके संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना भी जरूरी है। कार्यक्रम के आयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि समारोह के जरिए दिवंगत लोक कलाकारों के योगदान को याद करने के साथ उनके परिजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जा रही है। समारोह के आगामी कार्यक्रमों में दिवंगत कलाकारों के परिजनों को ‘श्रद्धा सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा समाज की उन प्रेरणादायी महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हौसला बनाए रखा और समाज के लिए मिसाल कायम की।
बाइट 1- सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार
बाइट 2- नरेंद्र रौथाण, आयोजक