राज्य

उत्तराखंड: देहरादून: आधुनिक सेब बागवानी का प्रशिक्षण लेने 28 किसानों का दल हिमाचल रवाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: देहरादून: आधुनिक सेब बागवानी का प्रशिक्षण लेने 28 किसानों का दल हिमाचल रवाना

स्लग- सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण

Category- कृषि / बागवानी एवं किसान कल्याण

उत्तराखंड: देहरादून: आधुनिक सेब बागवानी का प्रशिक्षण लेने 28 किसानों का दल हिमाचल रवाना

एंकर- उत्तराखंड में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से जोड़ने के लिए कृषि विभाग की ओर से पहल की गई है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के 28 किसानों के दल को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना किया। किसान सोलन स्थित डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री में आधुनिक सेब उत्पादन की तकनीकें सीखेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पौध रोपण, कटाई-छंटाई, उर्वरक प्रबंधन, बडिंग-ग्राफ्टिंग के साथ ही फलों की पैकेजिंग और मार्केटिंग की जानकारी दी जाएगी। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 808 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से सेब की अति सघन बागवानी योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सेब के बागान विकसित करने का लक्ष्य है।

योजना में किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य आधुनिक बागवानी के जरिए किसानों की आय बढ़ाना और पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित कर पलायन रोकना है।

बाइट- गणेश जोशी, कृषि मंत्री, उत्तराखंड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।