उत्तराखंड: देहरादून: छह बहादुर बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार (उत्तराखंड)
Category- सम्मान / बाल वीरता
उत्तराखंड: देहरादून: छह बहादुर बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार
एंकर- उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के छह बहादुर बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। अलग-अलग परिस्थितियों में अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देने वाले बच्चों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को 51 हजार रुपये की धनराशि भी डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी गई।
इनमें चमोली के दिव्या, दीपिका और आरव सिंह भी शामिल हैं। तीनों बच्चों ने 22 दिसंबर 2025 को जीआईसी यूपीएस हरिशंकर के विद्यालय परिसर में भालू के हमले के दौरान साहस और सूझबूझ का परिचय दिया था। भालू ने कक्षा छह के छात्र आरव सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान दिव्या ने भालू का पीछा कर आरव को बचाने का प्रयास किया और उसे सुरक्षित विद्यालय तक पहुंचने में मदद की।
वहीं दीपिका ने तत्काल नौ अन्य विद्यार्थियों को कक्षा सात के कमरे में पहुंचाकर सुरक्षित किया।
बाइट- आरव सिंह, छात्र
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य बाल वीरता पुरस्कार से छह बच्चों को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जो असाधारण साहस और सूझबूझ दिखाते हैं। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बच्चों की बहादुरी को सार्वजनिक मान्यता देती है और समाज में उनकी प्रेरणादायक कहानियों को उजागर करती है। इससे आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि यह नयी पीढ़ी को साहस और जिम्मेदारी के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही, यह समाज में बच्चों के प्रति सम्मान और सुरक्षा के प्रति