उत्तराखंड: देहरादून: दो माह तक चलेगा जल-कृषि समृद्धि अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- जल-कृषि समृद्धि अभियान (उत्तराखंड)
Category- जल संरक्षण / कृषि एवं ग्रामीण विकास
उत्तराखंड: देहरादून: दो माह तक चलेगा जल-कृषि समृद्धि अभियान
एंकर- प्रदेश में जल संरक्षण, कृषि विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जलागम विभाग की ओर से दो माह तक ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’ संचालित किया जाएगा। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेशभर में विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही बीज वितरण, जरूरतमंद लाभार्थियों को सहायता और ग्रामीणों के साथ गोष्ठियों सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान का शुभारंभ पिथौरागढ़ के यक्षवती नदी क्षेत्र और हरिद्वार की पीली पड़ाव ग्राम पंचायत से किया गया है। पिथौरागढ़ में नदी उत्सव के जरिए जल संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं हरिद्वार में ग्रामीणों को धान की सीधी बुवाई, गोबर गैस संयंत्र और जलवायु अनुकूल कृषि गतिविधियों की जानकारी दी गई।
अभियान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलागम घटक 2.0 सहित जल संरक्षण और कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया है।