उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- देवभूमि परिवार पोर्टल का शुभारंभ
Category- शासन / सुशासन एवं विकास
उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल का शुभारंभ
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का भी विमोचन किया मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और सरकारी सेवाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
पोर्टल पर पंजीकरण के बाद प्रत्येक परिवार को विशिष्ट देवभूमि परिवार आईडी दी जाएगी। इससे बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत कम होगी और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। वहीं, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर प्रदेश के विकास के दीर्घकालिक लक्ष्य तय किए गए हैं।
इसके तहत वर्ष 2047 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को लगभग 28 लाख करोड़ रुपये और प्रति व्यक्ति आय को 20 लाख रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, प्रशासन और जनभागीदारी के सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा।