उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का किया विमोचन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- विकास पुस्तिका का विमोचन (देहरादून)
Category- राज्य स्थापना दिवस / विकास एवं उपलब्धियां
उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का किया विमोचन
एंकर- उत्तराखंड के 26वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका-2026 ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तिका प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का दस्तावेज होने के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही भी प्रस्तुत करती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ योजनाओं और आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लाभ आम नागरिक के जीवन में दिखाई देना चाहिए। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार कर लोगों के जीवन को बेहतर बनाना सरकार का उद्देश्य है।
उन्होंने चारधाम ऑल वेदर रोड, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन, खेल, निवेश और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी कई प्रयास किए जा रहे हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के अनुमानों के अनुसार प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार करीब 3 लाख 82 हजार करोड़ रुपये है, जबकि वर्ष 2026-27 का बजट एक लाख 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक है.
बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री