उत्तराखंड: देहरादून: साहित्य और संस्कृति के संगम का साक्षी बना स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- काव्य संग्रह ‘स्वयंभू मृगेन्द्रता’ का विमोचन (डोईवाला)
Category- साहित्य / संस्कृति
उत्तराखंड: देहरादून: साहित्य और संस्कृति के संगम का साक्षी बना स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय
एंकर- उत्तराखँड की राजधानी देहरादून में साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभावना का संगम स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में देखने को मिला। जॉलीग्रांट स्थित विश्वविद्यालय में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम बड़ाकोटी के काव्य संग्रह ‘स्वयंभू मृगेन्द्रता’ का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पांचजन्य पत्रिका के संपादक और साहित्यकार प्रो. बलदेव भाई शर्मा का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। समारोह में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, प्रख्यात कवि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ.
विजय धस्माना और उत्तरांचल उत्थान परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल सहित कई साहित्यकारों और गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि साहित्य और संस्कृति किसी भी समाज की पहचान और उसकी वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, साहित्यिक परंपराओं और राष्ट्रभावना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने प्रेम बड़ाकोटी को काव्य संग्रह के विमोचन पर शुभकामनाएं दीं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
साहित्य और संस्कृति के संगम को दर्शाने वाली यह खबर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की है, जिसमें काव्य संग्रह ‘स्वयंभू मृगेन्द्रता’ का विमोचन हुआ। यह कार्यक्रम देहरादून के जॉलीग्रांट में हुआ, जहाँ छात्रों, लेखकों और समाज के लोगों ने मिलकर साहित्यिक रचनाओं का आदान-प्रदान किया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उत्तराखंड के शैक्षणिक संस्थान की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करती है और साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता