राज्य

उत्तराखंड: देहरादून: सौंग नदी की सेहत जांचेगा बायो इंडिकेटर प्रोजेक्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: देहरादून: सौंग नदी की सेहत जांचेगा बायो इंडिकेटर प्रोजेक्ट

स्लग- सौंग नदी बायो इंडिकेटर प्रोजेक्ट (देहरादून)

Category- पर्यावरण / नदी संरक्षण

उत्तराखंड: देहरादून: सौंग नदी की सेहत जांचेगा बायो इंडिकेटर प्रोजेक्ट

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पूर्वी दून घाटी की जीवनरेखा कही जाने वाली सौंग नदी के संरक्षण की दिशा में पहल की गई है। स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी के तहत नदी क्षेत्र में बायो इंडिकेटर प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य जैविक संकेतकों के जरिए नदी के जल की गुणवत्ता, आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र और मानवीय गतिविधियों के प्रभाव का आकलन करना है।

भारतीय वन्यजीव संस्थान के पूर्व वरिष्ठ प्राध्यापक और वैज्ञानिक डॉ. वी.पी. उनियाल के मार्गदर्शन में होने वाला यह अध्ययन टिहरी के कद्दूखाल से गंगा संगम तक करीब 80 किलोमीटर के क्षेत्र में किया जाएगा। इसके लिए नदी को ऊपरी, मध्य और निचले हिस्सों में बांटकर पांच प्रमुख जीव-समूहों का अध्ययन किया जाएगा।

इस परियोजना से सौंग नदी का व्यापक डेटाबेस तैयार होगा। इसके जरिए प्रस्तावित सौंग बांध, खनन और शहरीकरण जैसी गतिविधियों के नदी पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किया जा सकेगा। अध्ययन के निष्कर्ष नदी संरक्षण से जुड़ी नीतियां बनाने में भी मददगार होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।