उत्तराखंड: देहरादून: स्कूली बच्चों को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान
Category- बाल संरक्षण / विधिक जागरूकता
उत्तराखंड: देहरादून: स्कूली बच्चों को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
एंकर- बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नेहरू कॉलोनी स्थित स्टारलैंड विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अपर जिला जज अंजली बेंजवाल ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, पॉक्सो एक्ट, सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के साथ साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों को किसी भी तरह के शोषण या दुर्व्यवहार की स्थिति में शिकायत करने और मदद लेने के तरीके भी बताए। शिविर में हेल्प डेस्क लगाई गई। साथ ही बच्चों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुरक्षा के लिए विद्यालय में दो महिला और दो पुरुष शिक्षकों का स्थायी हेल्प डेस्क पैनल गठित करने के निर्देश दिए गए।