उत्तराखंड: देहरादून: विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका निर्णायक- राज्यपाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- लोक भवन में युवा संवाद कार्यक्रम (देहरादून)
Category- युवा / शिक्षा
उत्तराखंड: देहरादून: विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका निर्णायक- राज्यपाल
एंकर- युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। इसी संदेश के साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोक भवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किया।
इस दौरान उन्होंने युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने और आधुनिक तकनीक अपनाने के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का आह्वान किया। राज्यपाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने और योग, खेल व व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य हासिल करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।
साथ ही युवाओं से बड़े सपने देखने, असफलताओं से सीखने और राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में उत्तराखंड के राज्यपाल ने देहरादून के लोक भवन में युवाओं के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित कर, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प के महत्व पर चर्चा करेंगे। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि युवाओं को नीति-निर्माण और सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भविष्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए आवश्यक है। इससे आम जनता में जागरूकता बढ़ेगी, युवा अपने कौशल और व