राज्य

उत्तराखंड: देवराड़ा स्थित नंदा देवी सिद्धपीठ में शारदीय नवरात्रि की विशेष पूजा शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: देवराड़ा स्थित नंदा देवी सिद्धपीठ में शारदीय नवरात्रि की विशेष पूजा शुरू

स्लग- शारदीय नवरात्रि पूजा- चमोली

Category- धर्म / संस्कृति / चमोली

उत्तराखंड: देवराड़ा स्थित नंदा देवी सिद्धपीठ में शारदीय नवरात्रि की विशेष पूजा शुरू

एंकर- उत्तराखंड में शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही देश और प्रदेश में भक्तिमय माहौल है। श्रद्धालु मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड के परगना बधाण स्थित श्री नंदा देवी सिद्धपीठ देवराड़ा में भी शारदीय नवरात्रि की विशेष पूजा शुरू हो गई है।

यहां आसपास के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां नंदा देवी की पूजा-अर्चना की। सिद्धपीठ के अध्यक्ष भुवन हटवाल ने बताया कि मां नंदा देवी के ननिहाल देवराड़ा में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ भव्य रूप से हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां नवरात्रि में विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा सदियों पुरानी है।

बाइट- भुवन हटवाल, अध्यक्ष, श्री नंदा देवी सिद्धपीठ, परगना बधाण

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।