देश

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा 26वां स्थापना दिवस

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा 26वां स्थापना दिवस

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामना संदेश भेजकर उत्तराखंड की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक के संकल्प को राज्य सरकार साकार कर रही है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश और उत्तराखंड की विकास यात्रा की सराहना के लिए उनका आभार जताया।वहीं प्रदेश में 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मौके पर देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे जहां उन्होंने राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने पृथक उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और योगदान का याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इन वर्षों में प्रदेश ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री की मानें तो राज्य सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बाइट– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।