राज्य

उत्तराखंड: दिन पर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाबंदी खत्म

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: दिन पर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाबंदी खत्म

गंगा बंदी समाप्त होने के बाद धर्मनगरी हरिद्वार में एक बार फिर मां गंगा की अविरल धारा लौट आई है। शनिवार रात उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने भीमगोड़ा बैराज से गंगाजल छोड़ दिया, जिसके बाद हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर रौनक लौट आई है। दीपावली के पावन अवसर पर गंगा में स्नान कर श्रद्धालु भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

दूर दराज से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं को भी दीपावली के दिन गंगा में डुबकी लगाने का अवसर मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर साल दशहरा से छोटी दीपावली की रात तक गंगनहर बंदी के तहत मरम्मत और रखरखाव का काम किया जाता है। इस बार भी 18 दिनों तक गंगनहर बंदी रही। रविवार को हरकी पैड़ी पर जलस्तर सामान्य हुआ तो तीर्थ पुरोहितों के साथ श्रद्धालुओं के चेहरे भी खिल उठे।

पुरोहितों का कहना है कि गंगा की धारा लौटने से दीपावली पर हरिद्वार की धार्मिक रौनक भी वापस आ गई है।

बाइट 1– अशोक, श्रद्धालु बाइट 2– बबलू, श्रद्धालु

बाइट 3– जितेंद्र पांडेय, पुरोहित, हरकी पैड़ी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।