उत्तराखंड: दीपावली पर वन्यजीवों के शिकार और तस्करी को लेकर अलर्ट वन विभाग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली के त्योहार के दौरान उल्लुओं समेत अन्य वन्यजीवों के शिकार और तस्करी की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड वन विभाग अलर्ट मोड पर है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की ओर से विशेष निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है। खासतौर पर राजाजी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक एवं वन संरक्षक डॉ. कोको रोसे का कहना है कि वन विभाग की ओर से इस पूरे सीजन में नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश वन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ भी संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
वन विभाग का स्पष्ट उद्देश्य है कि त्योहार की आड़ में वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
बाइट- डॉ. कोको रोसे, निदेशक एवं वन संरक्षक, राजाजी टाइगर रिजर्व