उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में ली शपथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण
Category- राज्यपाल / शासन
उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में ली शपथ
एंकर- उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव आनंद बर्धन और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
डॉ. बिसेन ने निवर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का स्थान लिया है। वे मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व सांसद रह चुके हैं। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड देश की आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। चारधाम की पावन भूमि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ अपनी सैन्य परंपरा के लिए भी जानी जाती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड को विकास के नए दशक में आगे ले जाने के संकल्प को साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी डॉ. ढाल सिंह बिसेन को राज्यपाल पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बाइट- डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राज्यपाल, उत्तराखंड
बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड