राज्य

उत्तराखंड के दुर्गम, दूरस्थ और सर्दियों में हिमाच्छादित रहने वाले गांवों की जनगणना शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड के दुर्गम, दूरस्थ और सर्दियों में हिमाच्छादित रहने वाले गांवों की जनगणना शुरू

01 सितम्बर 2026, देहरादून: हिमालयी राज्य उत्तराखंड के दुर्गम, दूरस्थ और सर्दियों में हिमाच्छादित रहने वाले तीन शहरों और 131 गांवों में जनगणना आज से शुरू हो गई है। लगभग 52 हजार की जनसंख्या की गणना का कार्य 30 सितंबर तक चलेगा।

30 सितंबर तक प्रदेश के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ के 131 गांवों के साथ ही तीन शहरी निकाय क्षेत्रों केदारनाथ, बदरीनाथ एवं गंगोत्री में जनगणना की जाएगी। इस अवधि में इन क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंख्या की गिनती होगी। इसके बाद एक से पांच अक्टूबर तक संशोधन चरण (रिविजनल राउंड) चलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।