उत्तराखंड: फूलों की घाटी बंद, पर्यटकों की संख्या ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज बंद कर दिया गया है। इस बार फूलों की घाटी ने पर्यटकों की आमद के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एक जून को पर्यटकों के लिए खोली गई घाटी में पूरे सीजन के दौरान पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती रही। पर्यटन विभाग को इस वर्ष 67 लाख 7 हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
वन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, एक जून से 31 अक्टूबर तक कुल 35 हजार 261 पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे। पर्यटकों की इस रिकॉर्ड संख्या से वन विभाग को 67 लाख 7 हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। स्थानीय युवाओं का कहना है कि फूलों की घाटी युवाओं के लिए रोजगार का मजबूत माध्यम है उन्होंने कहा कि यहां पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए गाइड के रूप में और पोर्टल के रूप में युवा कम कर रहे हैं।
वहीं, उप जिला अधिकारी जोशीमठ चंद्र शेखर वशिष्ठ ने बताया कि इस वर्ष घाटी में पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद दर्ज की गई है। एक जून से अब तक कुल 35 हजार 261 पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं। इससे वन विभाग को 67 लाख 7 हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पर्यटकों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
बाइट 1- अजय कृष्ण मेहता, स्थानीय
बाइट 2- चंद्र शेखर वशिष्ठ, उप जिला अधिकारी, जोशीमठ