उत्तराखंड: फूलों की नई संभावनाओं पर देशभर के वैज्ञानिक करेंगे मंथन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- पंतनगर में पुष्पकृषि वैज्ञानिकों की बैठक
Category- कृषि / अनुसंधान
उत्तराखंड: फूलों की नई संभावनाओं पर देशभर के वैज्ञानिक करेंगे मंथन
एंकर- देशभर के पुष्पकृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इन दिनों उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में स्थित पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में जुटे हैं। यहां अखिल भारतीय समन्वित पुष्पकृषि अनुसंधान परियोजना की तीन दिवसीय वार्षिक आम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में देश के विभिन्न कृषि शिक्षण संस्थानों से जुड़े करीब 70 वैज्ञानिक और विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं।
बैठक का उद्देश्य देश की जलवायु, भौगोलिक परिस्थितियों और जरूरतों के अनुरूप फूलों की खेती और अनुसंधान को बढ़ावा देना है। इस दौरान पुष्पकृषि के क्षेत्र में नई संभावनाओं और अनुसंधान की दिशा पर चर्चा की जा रही है। पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि उत्तराखंड में फूलों के उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं।