देश

उत्तराखंड: गांधी-शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: गांधी-शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आयोजित दो अलग अलग कार्यक्रमों मेंशिरकत की। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य अहिंसा और मानवता के सिद्धांत और शास्त्री जी की सादगी ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्श आज भीसभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

वहीं 2 अक्टूबर का दिन उत्तराखंड के इतिहास में अलग राज्य की मांग के लिए हुए 'रामपुर तिराहा कांड' के कारण शहीदों को याद करने के रूप में भी दर्ज है। वहीं मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल कचहरी परिसर पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से हीउत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और उनके परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।