उत्तराखंड: गंगोत्री-यमुनोत्री में 17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- चारधाम यात्रा / उत्तरकाशी
उत्तराखंड: गंगोत्री-यमुनोत्री में 17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
एंकर- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अंतिम चरण में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक 17 लाख 45 हजार 128 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान दोनों धामों में एक लाख 90 हजार 524 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है।
वहीं, 92 हजार 623 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा चुका है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन यात्रा का एक माह से भी कम समय शेष रहने के बीच प्रशासन ने शीतकालीन यात्रा की तैयारियां भी तेज कर दी हैं।
उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारु की जा रही हैं।
बाइट- प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी, उत्तरकाशी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में चारधाम यात्रा के दौरान 17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। यह वर्ष की सबसे बड़ी धार्मिक भीड़ है, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसी बड़ी संख्या के कारण धामों के बुनियादी ढाँचे, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन को अधिक संसाधन और योजना की आवश्यकता है। आम जनता को धार्मिक पर्यटन के बढ़ने से रोजगार के अवसर, आर्थिक लाभ और सांस्कृतिक जागरूकता में वृद्धि का अनुभव हो सकता है, परन्तु भीड़-भाड़ और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव