राज्य

उत्तराखंड: गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुई भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुई भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली

स्लग- रुद्रनाथ उत्सव डोली

Category- धर्म / पर्यटन

उत्तराखंड: गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुई भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली

एंकर- उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली विधि-विधान के साथ उनके शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में विराजमान हो गई। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने डोली का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों, ढोल-दमाऊ की गूंज और भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शनिवार को रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद भगवान की उत्सव डोली पैदल यात्रा करते हुए गोपेश्वर पहुंची। डोली के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होने के साथ ही भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन पूजा परंपरा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

अब अगले छह महीने तक भगवान रुद्रनाथ की नियमित पूजा-अर्चना गोपीनाथ मंदिर में संपन्न होगी। इस दौरान श्रद्धालु गोपेश्वर पहुंचकर भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना में शामिल हो सकेंगे।

बाइट- हरीश भट्ट, मुख्य पुजारी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर में भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली को शीतकालीन गद्दी स्थल पर विराजमान किया गया। यह धार्मिक परंपरा के अनुसार रुद्रनाथ की भव्य पूजा और डोली की यात्रा को दर्शाती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देती है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आम जनता को इस कार्यक्रम से आध्यात्मिक संतोष मिलेगा और पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।