उत्तराखंड: गोपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ेंगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने के साथ मंदिर परिसर का सुधार किया जाएगा। हवालबाग के दौलाघट क्षेत्र में स्थित मंदिर के पास छोटी कोसी नदी पर पक्के स्नान घाट बनाए जाएंगे। घाटों पर रेलिंग, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं के आराम के लिए शेड भी बनाया जाएगा।
इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत पंत ने बताया कि मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा और घाटों का निर्माण होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन आर्य के अनुसार उनका कहना है कि काम पूरा होने के बाद गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
बाइट 1- प्रशांत पंत, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग
बाइट 2- नवीन आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सोमेश्वर