खेल

उत्तराखंड: गोपेश्वर में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: गोपेश्वर में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

चमोली जिले के गोपेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और चमोली का दबदबा रहा। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने खिताब अपने नाम किया, जबकि अंडर-17 वर्ग में चमोली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। खास बात यह रही कि चमोली ने करीब 25 वर्षों बाद राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिताब जीता है। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं विजेता टीम के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

बाइट 1- श्रीकांत पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, चमोली

बाइट 2- रमन रावत, खिलाड़ी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।