राज्य

उत्तराखंड: हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

हल्द्वानी नगर निगम की बोर्ड बैठक में आज विकास और जनसुविधाओं से जुड़े 18 प्रस्तावों पर मुहर लगी। शहर में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट खरीदी जाएंगी, वहीं निगम में शामिल नए ग्रामीण क्षेत्रों को कमर्शियल टैक्स में मिलने वाली छूट 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने नाराजगी भी जताई, जबकि अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर पार्षदों ने नाराजगी जताई।

बैठक में कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए। विभागीय अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने पर पार्षदों ने नाराजगी जताई। इस पर नगर आयुक्त ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। इसके अलावा नगर निगम के पार्कों की जांच, दुकानों का सर्वे और नजूल से जुड़े दस्तावेजों के संरक्षण का निर्णय लिया गया।

काठगोदाम स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाएगा।

बाइट- गजराज सिंह बिष्ट, मेयर, हल्द्वानी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।