खेल

उत्तराखंड: हल्द्वानी में सांसद चौंपियनशिप ट्राफी का आगाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी में सांसद चौंपियनशिप ट्राफी का आगाज

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग जनपद नैनीताल द्वारा आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आज हल्द्वानी के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलता है।

इस प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी में शुरू हुए उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को देखकर खुशी जताई और कहा कि अब उत्तराखंड के खिलाड़ियों को खेल में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

वहीं खेल विश्वविद्यालय की उप कुलसचिव रसिका सिद्दीकी ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में 102 खिलाड़ियों ने एडमिशन लिया है और सभी कोर्स विधिवत रूप से शुरू हो चुके हैं। विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल का बेहतर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

बाइट 1- अजय भट्ट, सांसद, नैनीताल-उधमसिंह नगर

बाइट 2- रसिका सिद्दीकी, उप कुलसचिव, खेल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।