राज्य

उत्तराखंड: हरिद्वार में 7वें इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में शामिल हुए सीएम धामी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: हरिद्वार में 7वें इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में शामिल हुए सीएम धामी

स्लग- इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो- हरिद्वार

Category- उद्योग / निवेश / हरिद्वार

उत्तराखंड: हरिद्वार में 7वें इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में शामिल हुए सीएम धामी

एंकर- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित 7वें उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार आध्यात्मिक नगरी के साथ प्रदेश के औद्योगिक विकास का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और सरल व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ निवेश और रोजगार को बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे करीब एक लाख 27 हजार युवाओं को रोजगार मिला है। निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 26 विभागों की 206 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की व्यवस्था की गई है।

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।