राज्य

उत्तराखंड: हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी गंगा सारथी सेवा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी गंगा सारथी सेवा

स्लग- गंगा सारथी इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा

Category- सुविधा / पर्यटन

उत्तराखंड: हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी गंगा सारथी सेवा

एंकर- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मां गंगा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और नगर आयुक्त नंदन कुमार की पहल पर हरकी पैड़ी क्षेत्र में ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा शुरू करने की तैयारी है। दीपावली से पहले प्रस्तावित इस सेवा से बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगजनों को विशेष राहत मिलेगी।

प्रस्तावित योजना के तहत पहले चरण में हरिद्वार मुख्य डाकघर से हरकी पैड़ी तक और दूसरे चरण में हरकी पैड़ी से भीमगोड़ा कुंड तक गोल्फ कार्ट का संचालन किया जाएगा। करीब ढाई किलोमीटर के दायरे में शुरुआती चरण में 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट चलाने की योजना है। प्रति यात्री किराया 20 रुपये प्रस्तावित किया गया है।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए गोल्फ कार्ट में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, अग्निशमन उपकरण और प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने की योजना है। वहीं, मार्ग पर यातायात व्यवस्था और यात्रियों की सहायता के लिए हर 100 मीटर पर मार्शल तैनात करने का भी प्रस्ताव है। सेवा के संचालन के लिए तीन स्थानों पर टिकट काउंटर और सर्वानंद घाट के पास मुख्य चार्जिंग स्टेशन एवं मेंटेनेंस सेंटर बनाया जाएगा।

इसके अलावा हरकी पैड़ी पर सब-स्टेशन स्थापित करने की योजना है। बैटरी से चलने वाले इन वाहनों से धुएं का उत्सर्जन नहीं होगा और ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा। इससे श्रद्धालुओं को सुविधाजनक परिवहन के साथ धार्मिक क्षेत्र में स्वच्छता और शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी।

बाइट- नंदन कुमार, नगर आयुक्त, हरिद्वार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।