राज्य

उत्तराखंड: हरिद्वार: कुंभ के लिए अस्पतालों को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: हरिद्वार: कुंभ के लिए अस्पतालों को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

स्लग- कुंभ स्वास्थ्य सुविधाएं (हरिद्वार)

Category- स्वास्थ्य / कुंभ मेला 2027

उत्तराखंड: हरिद्वार: कुंभ के लिए अस्पतालों को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

एंकर- आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय के लिए आधुनिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये उपकरण कृषि उद्योग विकास परिषद की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी सीएसआर मद से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं को समय पर बेहतर उपचार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित उपचार मिल सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।