उत्तराखंड: हरिद्वार: महानिर्वाणी अखाड़े में साधु-संतों ने किया शस्त्र पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- हरिद्वार शस्त्र पूजन
Category- धर्म / संस्कृति
उत्तराखंड: हरिद्वार: महानिर्वाणी अखाड़े में साधु-संतों ने किया शस्त्र पूजन
एंकर- दशहरा पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भी विजयदशमी के अवसर पर साधु-संतों के अखाड़ों में पारंपरिक शस्त्र पूजन किया गया। कनखल स्थित पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में साधु-संतों और नागा संन्यासियों ने विधि-विधान से पारंपरिक और आधुनिक शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।
महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि संन्यासी अखाड़ों में शास्त्र के साथ शस्त्र पूजन की भी परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास में देश पर संकट आने पर संन्यासियों ने शस्त्र उठाकर अपनी भूमिका निभाई। इसी परंपरा के तहत विजयदशमी पर शस्त्र पूजन किया जाता है। महानिर्वाणी अखाड़े में पारंपरिक सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश भालों के साथ आधुनिक लाइसेंसी असलहों का भी विधि-विधान से पूजन किया गया।
बाइट- महंत रविंद्र पुरी, सचिव, महानिर्वाणी अखाड़ा, हरिद्वार