उत्तराखंड: हरिद्वार: युवा महोत्सव में लोक नृत्य, गायन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- युवा महोत्सव कार्यक्रम
Category- युवा कल्याण / सांस्कृतिक कार्यक्रम
उत्तराखंड: हरिद्वार: युवा महोत्सव में लोक नृत्य, गायन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
एंकर- उत्तराखँड के हरिद्वार जिले में जिला प्रशासन और युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के सांस्कृतिक ट्रैक के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महोत्सव में लोक नृत्य, गायन, भाषण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
बाइट-1- मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री
बाइट-2- मुकेश भट्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी, हरिद्वार