उत्तराखंड: हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का पहला चरण पूरा, 131 गांवों में शत प्रतिशत कार्य
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Slug- जनगणना कार्य
Category- जनगणना, प्रशासन, उत्तराखंड
उत्तराखंड: हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का पहला चरण पूरा, 131 गांवों में शत प्रतिशत कार्य
एंकर- उत्तराखंड के दुर्गम और हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना के तहत घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के 131 हिमाच्छादित गांवों के साथ ही बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के तीन शहरी स्थानीय निकायों में निर्धारित क्षेत्रों में शत प्रतिशत कार्य पूरा किया गया है।
अब एक से पांच अक्टूबर तक पुनरीक्षण चरण चलाया जाएगा। इस दौरान जुटाए गए आंकड़ों की दोबारा जांच कर आवश्यक संशोधन और सुधार किए जाएंगे। जनगणना कार्य निदेशालय के अनुसार ये आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, अवस्थापना विकास, जनकल्याणकारी नीतियों और रणनीतिक विकास के लिए आधार के रूप में काम आएंगे।