राजनीति

उत्तराखंड में इगास बग्वाल की धूम, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके सूचना महानिदेशक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड में इगास बग्वाल की धूम, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके सूचना महानिदेशक

दीपावली के 11 दिन बाद मनाई जाने वाली उत्तराखंड की लोकपर्व इगास बग्वाल को लेकर उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है। देहरादून में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक सभ्यता की खूबसूरत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में जैसे ही उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों की धुन गूंजी, वहां मौजूद लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी पहाड़ी गीतों की धुन पर जमकर थिरके। वहीं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी सूचना महानिदेशक के साथ पारंपरिक पहाड़ी धुनों पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि भले ही आज बड़ी संख्या में लोग रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में शहरों की ओर पलायन कर गए हों, लेकिन अपनी मूल संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इगास जैसे लोकपर्व और इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी मेलजोल को भी बढ़ावा देते हैं। वहीं, भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने इस अवसर पर कहा कि इगास बग्वाल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है।

ऐसे आयोजनों के जरिए नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने और पहाड़ की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

बाइट 1- बंशीधर तिवारी, सूचना महानिदेशक

बाइट 2- मनवीर चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड की लोकपर्व "इगास बग्वाल" दीपावली के 11 दिन बाद मनाई जाती है, जिसमें पारंपरिक गीत-नृत्य की धूम मचती है। यह कार्यक्रम देहरादून में आयोजित हुआ, जहाँ सूचना महानिदेशक बंशीधर त के अतिथि होने से कार्यक्रम की महत्ता बढ़ी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को उजागर करती है और राज्य की लोक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है। आम जनता के लिए इसका असर सकारात्मक है: इससे पर्यटन में वृद्धि, सांस्कृतिक जागरूकता और स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है, जिससे आर्थिक और स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।