राज्य

उत्तराखंड: जर्जर भवन में संचालित हो रहा कर्णप्रयाग का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: जर्जर भवन में संचालित हो रहा कर्णप्रयाग का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय

स्लग- जर्जर विद्यालय भवन- चमोली

Category- शिक्षा / चमोली

उत्तराखंड: जर्जर भवन में संचालित हो रहा कर्णप्रयाग का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय

एंकर- उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग के दुवा गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। भूस्खलन से भवन के पिलर और बरामदा क्षतिग्रस्त हैं, जबकि बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। विद्यालय में 17 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विद्यालय भवन की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है और बारिश के दौरान कक्षाओं में पानी आने से बच्चों को परेशानी होती है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने कहा कि कम छात्र संख्या के चलते नया भवन संभव नहीं है। अन्य मदों से अतिरिक्त कक्ष बनाने का प्रयास किया जाएगा।

बाइट- आकाश सारस्वत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, चमोली

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।