उत्तराखंड: जौनसार-बावर: सिमोग में दशहरा समारोह में शामिल हुए सतपाल महाराज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- सिमोग दशहरा समारोह
Category- संस्कृति / धार्मिक पर्यटन
उत्तराखंड: जौनसार-बावर: सिमोग में दशहरा समारोह में शामिल हुए सतपाल महाराज
एंकर- उत्तराखंड के देहरादून जिले के जौनसार-बावर के सिमोग में विजयदशमी का पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सिमोग पहुंचकर शिलगुर विजट महाराज के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने दशहरा पर्व पर आयोजित धार्मिक, सांस्कृतिक और क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया।
सतपाल महाराज ने विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार पर्व का विशेष महत्व है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश के सराहण और चूड़धार क्षेत्र से आराध्य देव शिरगुल महाराज का विजयदशमी पर सिमोग आगमन हुआ है। उन्होंने कहा कि देव दर्शन के लिए उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
दशहरा समारोह में जौनसारी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-दमाऊ की थाप पर लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के बाद सतपाल महाराज ने कालसी के हरिपुर स्थित जमुना कृष्णधाम में मां यमुना की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
बाइट- सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री