अपराध

उत्तराखंड के कई जिलों में आज और कल दो दिन के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड के कई जिलों में आज और कल दो दिन के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेड अलर्ट की अवधि में अनावश्यक यात्रा से बचें और बहुत जरूरी होने पर ही मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद यात्रा करें।

उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि मौसम की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों को अलर्ट रहते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि घबराएं नहीं, लेकिन पूरी सतर्कता बरतें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।

🎙️ जनता का संदेश का मत

भारी बारिश के रेड अलर्ट के दौरान, हमें अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। अनावश्यक यात्रा से बचकर, हम खुद को और अपने परिवार को जोखिम से दूर रख सकते हैं। यदि यात्रा आवश्यक हो, तो मौसम और सड़क की स्थिति की जाँच करके ही निकलें। इस समय में एक-दूसरे की मदद करना, जैसे कि बुज़ुर्गों या विकलांगों को साथ ले जाना, समाज की एकजुटता को दर्शाता है। आइए हम मिलकर इस चुनौती का सामना करें और सुरक्षित रहें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।