उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर उठाए सवाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और दिवंगत जनरल बिपिन रावत पर की जा रही टिप्पणियां उत्तराखंड के गौरव का अपमान हैं, जिसे राज्य की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में अराजकता और भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर लगातार की जा रही अमर्यादित टिप्पणी उत्तराखंड के स्वाभिमान पर हमला है। राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि उन्हें देश के इतने अनुभवी सुरक्षा सलाहकार से इतनी राजनीतिक बेचौनी क्यों है। उन्होंने कहा कि दिवंगत जनरल बिपिन रावत और अजीत डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं।
इन वीर सपूतों पर गलत बयानबाजी को राज्य की जनता महज एक राजनीतिक बयान मानकर माफ नहीं करेगी।
बाइट- गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री