व्यापार

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर रोड विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर रोड विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की

Relevance- Ordinary Slug- राजपुर रोड विकास कार्यों की समीक्षा

Category- Government, Development, Dehradun

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर रोड विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित कार्यालय में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में चल रहे और लंबित विकास कार्यों को लेकर संयुक्त विभागीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने नगर निगम की सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई और फॉगिंग समेत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

मंत्री ने कूड़ा उठान और नालियों की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। बैठक में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने, चौराहों के सौंदर्यीकरण, मॉडल कॉलोनी, सीवर लाइन, हरिद्वार रोड पर फुटओवर ब्रिज, पेयजल और परेड ग्राउंड व पलटन बाजार के लंबित कार्यों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में शामिल नहीं होने पर स्मार्ट सिटी और पेयजल निगम के अधिकारियों के प्रति मंत्री ने नाराजगी जताई और जवाबदेही तय करने की बात कही।

बाइट- खजान दास, कैबिनेट मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।