अपराध

उत्तराखंड: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बरेली से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या UP 25 EJ 4586 में कुल पांच लोग सवार थे। सभी उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने चार घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवाली पहुंचाया। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। SDRF टीम ने मृतक का शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घायलों का विवरण

सनी, उम्र23 वर्ष, पुत्र– तेजराम, निवासी – ग्राम मिल कॉपर, बरेलीरवि, पुत्र– दिनेशमौर्य, निवासी– बरेलीसंचित, पुत्र– हृदयनारायण तिवारी, निवासी – ग्राम शेखपुर, बरेलीसंदीप शर्मा, पुत्र – रामकुमारशर्मा, निवासी – बरेलीमृतक का विवरण

1- अनुज तिवारी, उम्र 29 वर्ष, पुत्र – लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी– ग्राम शेखपुर, बरेली, वाहन चालक

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास एक सड़क दुर्घटना में एक स्विफ्ट डिजायर कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत और चार घायल हो गए। यह घटना ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा की गंभीर कमी और खाई जैसी भू-आकृति के कारण दुर्घटनाओं की संभावना को उजागर करती है। ऐसे हादसे न केवल परिवारों को शारीरिक और मानसिक आघात पहुँचाते हैं, बल्कि स्थानीय अधिकारियों को सड़क मरम्मत, चेतावनी संकेत और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित व्यवस्था पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित करते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।