राज्य

उत्तराखंड: केदारनाथ: कपाट बंद होने से पहले 18.91 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: केदारनाथ: कपाट बंद होने से पहले 18.91 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

स्लग- केदारनाथ धाम यात्रा (रुद्रप्रयाग)

Category- पर्यटन / चारधाम यात्रा

उत्तराखंड: केदारनाथ: कपाट बंद होने से पहले 18.91 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एंकर- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। वर्ष 2026 की यात्रा अब अंतिम पड़ाव पर है और आगामी 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बाबा केदारनाथ के कपाट बंद हो जाएंगे। यात्रा समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

इस वर्ष अब तक 18 लाख 91 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वहीं धाम में बढ़ती ठंड और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं से पर्याप्त गर्म कपड़े और जरूरी दवाइयां साथ रखने की अपील की जा रही है। यात्रियों को यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह भी दी गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।