अपराध

उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों और हॉकरों की सघन चेकिंग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों और हॉकरों की सघन चेकिंग

स्लग- केदारनाथ यात्रा चेकिंग

Category- चारधाम यात्रा / पुलिस कार्रवाई / रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों और हॉकरों की सघन चेकिंग

एंकर- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों और हॉकरों की लगातार चेकिंग कर रही हैं। संचालकों के आईडी कार्ड और लाइसेंस की जांच के साथ निर्धारित रूट और लाइसेंस श्रेणी के अनुसार संचालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

माल ढुलाई के लाइसेंस पर यात्रियों को ले जाने को नियमों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित संचालकों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं से संचालकों के व्यवहार और सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

केदारनाथ जैसे पवित्र स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता सराहनीय है। यह दर्शाता है कि जब हम अपने समाज के नियमों और परंपराओं का सम्मान करते हैं, तो शांति और समृद्धि संभव है। हमें भी अपने कार्यों में अनुशासन और सहयोग की भावना अपनानी चाहिए, ताकि हर यात्रा और हर जीवन सुरक्षित और समृद्ध हो सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।