उत्तराखंड: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने बाजपुर में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने बरहनी बाजपुर स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम, के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गई तथा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजन रामधुन का गायन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री द्वारा कहा गया कि केंद्र सरकार जनजातीय शिक्षा और विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि जनजाति के विकास के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है।
बाइट- जुएल ओरम, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री
💡 पृष्ठभूमि (Background)
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने उत्तराखंड के बाजपुर में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में भाग लिया और रुद्राक्ष का पौधा लगाकर स्वच्छता का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से है। यह कदम ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में स्वच्छता मानकों को सुधारने में मदद करेगा, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं में कमी और शिक्षा व विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा।