राज्य

उत्तराखंड में ख़राब मौसम के चलते चारधाम यात्रा कल तक के लिए स्थगित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड में ख़राब मौसम के चलते चारधाम यात्रा कल तक के लिए स्थगित

26 सितम्बर 2026, देहरादून: प्रदेश में खराब मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा कल तक के लिए स्थगित की गई है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।

वहीं, आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों से मौसम की स्थिति और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा को फिर से सुचारु किया जाएगा।

इस बीच, प्रदेश में आज और कल कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

देहरादून समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- विनोद कुमार सुमन, आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास सचिव

आदेश की कॉपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।