उत्तराखंड: खटीमा-रुद्रपुर: सीएम धामी ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- मुख्यमंत्री का दौरा (खटीमा-रुद्रपुर)
Category- विकास कार्य / राजनीतिक गतिविधियां
उत्तराखंड: खटीमा-रुद्रपुर: सीएम धामी ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन
एंकर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा और रुद्रपुर का दौरा किया। खटीमा में उन्होंने 14 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री रुद्रपुर के गांधी पार्क में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर बाजार में पदयात्रा भी की।
बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री