मनोरंजन

उत्तराखंड: खटीमा में ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का शुभारंभ, जनजातीय संस्कृति की दिखी झलक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: खटीमा में ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का शुभारंभ, जनजातीय संस्कृति की दिखी झलक

स्लग- उत्तराखंड आदि रंगोत्सव- खटीमा

Category- संस्कृति / जनजाति

उत्तराखंड: खटीमा में ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का शुभारंभ, जनजातीय संस्कृति की दिखी झलक

एंकर- उत्तराखँड के ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में उत्तराखंड जनजाति शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल के जनजातीय समुदायों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में फिल्म ‘हनुमान’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों को गदा देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में थारू, बोक्सा, जौनसारी, भोटिया और राजी जनजातीय समुदाय निवास करते हैं।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खटीमा के एकलव्य मॉडल जनजातीय विद्यालय के लिए केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की ओर से 10 करोड़ रुपये की घोषणा के लिए आभार जताया। साथ ही पिथौरागढ़ में भी एकलव्य मॉडल जनजातीय विद्यालय खोलने का अनुरोध किया।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।