राज्य

उत्तराखंड: कोटद्वार में जनजातीय गौरव पखवाड़े पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: कोटद्वार में जनजातीय गौरव पखवाड़े पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

स्लग- जनजातीय गौरव पखवाड़े की शुरुआत

Category- जनजातीय गौरव / सरकारी योजनाएं

उत्तराखंड: कोटद्वार में जनजातीय गौरव पखवाड़े पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

एंकर- उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव पखवाड़े की आज से शुरुआत हो गई है। यह पखवाड़ा 15 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत कोटद्वार के हल्दूखाता स्थित बुक्सा जनजाति बालिका विद्यालय में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 15 विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभान्वित किया।

उद्यान विभाग ने 20 लाभार्थियों को निःशुल्क सब्जी बीज वितरित किए, जबकि कृषि विभाग ने 7 लोगों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराए। वहीं, दो लोगों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया गया और 20 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शिविर में अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है।

शेष समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

बाइट- संदीप कुमार, उपजिलाधिकारी, कोटद्वार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।