राज्य

उत्तराखंड: कुमाऊं में राज्य सहकारी बैंक की 35 नई शाखाएं खोलने का फैसला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं में राज्य सहकारी बैंक की 35 नई शाखाएं खोलने का फैसला

Slug- सहकारी बैंक की नई शाखाएं

Category- सहकारिता, बैंकिंग, कुमाऊं

उत्तराखंड: कुमाऊं में राज्य सहकारी बैंक की 35 नई शाखाएं खोलने का फैसला

एंकर- उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में राज्य सहकारी बैंक की 35 नई शाखाएं खोलने का फैसला लिया गया है। हल्द्वानी में राज्य सहकारी बैंक के सभागार में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक क्षेत्र में ऋण मेले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें किसानों को शून्य ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि सहकारिता से जुड़े किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष योजना लाई जा रही है। इसके अलावा सहकारी बैंकों में 200 रिक्त पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

बाइट- डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।