उत्तराखंड में 3 लाख लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस वर्ष राज्य में 3 लाख लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अभियान के तहत आपदा मित्र, युवा आपदा मित्र, मास्टर ट्रेनर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जनपद स्तरीय टीमें स्कूलों व कॉलोनियों में जाकर लोगों को संभावित खतरों और बचाव के तरीकों का प्रशिक्षण दे रही हैं।
सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि राहत एवं बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के संचालन का ज्ञान हर कर्मी को होना अनिवार्य है। इसके अलावा, सभी उपकरणों की नियमित जांच करने, खराब सामान की मरम्मत कराने तथा अनुपयोगी उपकरणों को टेंडर के जरिए नीलाम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी नए उपकरणों की खरीद विभागीय बजट या आपदा मद से तत्काल की जाएगी।
बाइट-विनोद कुमार सुमन, सचिव, आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड सरकार ने 3 लाख लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया है, जिसमें आपदा मित्र, युवा आपदा मित्र, मास्टर ट्रेनर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जनपद स्तरीय टीमें स्कूलों व कॉलोनियों में जाकर लोगों को शिक्षित कर रही हैं। यह विषय आपदा प्रबंधन के प्रति जनसमूह की जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तराखंड अक्सर भूकंप, बाढ़ और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होता है, और जागरूकता से बचाव और तैयारी में सुधार संभव है। यदि लोग आपदा के संकेतों को पहच