उत्तराखंड: लक्सर में 9 क्विंटल पनीर और 90 किलो पामोलिन तेल बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- लक्सर में मिलावटी पनीर पर कार्रवाई
उत्तराखंड: लक्सर में 9 क्विंटल पनीर और 90 किलो पामोलिन तेल बरामद
एंकर- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की टीम ने मिलावटी पनीर बनाने वाली इकाई पर कार्रवाई की है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी संगीपुर गांव में एक निर्माण इकाई में अवैध रूप से एनालॉग यानी मिलावटी पनीर बनाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने करीब 3 क्विंटल तैयार और 6 क्विंटल अर्धनिर्मित पनीर के साथ 90 किलो पामोलिन ऑयल बरामद किया।
अधिकारियों ने मौके पर ही पनीर को नष्ट कर दिया और इकाई का लाइसेंस रद्द करते हुए उसे बंद करा दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के गढ़वाल उपायुक्त आरएस रावत ने बताया कि इकाई संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जांच के लिए नमूने भी प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
बाइट- आरएस रावत, उपायुक्त गढ़वाल, खाद्य सुरक्षा विभाग