राज्य

उत्तराखंड: लोहाघाट डायट में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: लोहाघाट डायट में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। इस विशेष प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को योग के व्यावहारिक अभ्यासों के साथ-साथ संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रशिक्षित कर विद्यालयों तक योग का प्रसार करना है, ताकि वे छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराकर एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें। वहीं इस शिविर में विशेषज्ञ के रूप में पहुंचे आयुर्वेद चिकित्सक एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के नोडल अधिकारी डॉ.

सुधाकर गंगवार ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में योग और आयुर्वेद के तालमेल, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे एक वाहक के रूप में इस ज्ञान को विद्यालयों के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।

बाइट 1- डॉ. एल.एस. यादव, प्रोफेसर एवं कार्यक्रम संयोजक, डायट लोहाघाट

बाइट 3- डॉ. सुधाकर गंगवार, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय आयुष मिशन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।